फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभिभावकों को दिखाई जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Thu, 20 Nov 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में 28 नवंबर से शुरू होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका अभिभावकों को दिखाई जाएंगी। विद्यालय पहुंचकर अभिभावक उत्तर पुस्तिकाएं चेक करेंगे। उसके बाद परीक्षा परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन

परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू हो रही हैं, जो तीन दिसंबर तक चलेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में 1,446 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 1.78 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
बेसिक शिक्षा परिषद ने परीक्षाओं में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के आदेश दिए हैं, जिससे परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनी रह सके। अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जनपद स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था द्वारा तैयार कराए जाएंगे, जिनको विद्यालयों तक पहुंचवाने की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। पब्लिक स्कूलों की तरह बेसिक में भी परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं अभिभावकों को दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें