फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: भावना के बाद सामने आई एक और फर्जी शिक्षिका, लाॅकडाउन से पहले ही स्कूल से हुई गायब

Wed, 17 Jun 2020 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में भावना के बाद जिले में अब वेदकुमारी नाम की फर्जी शिक्षिका सामने आई है। यह शिक्षिका जनपद के तोताटांडा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 2018 से तैनात है।

विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तोताटांडा में वेदकुमारी नाम की शिक्षिका मिली है, जिसने अपने पिता का नाम सुभाषचंद सिंह दिया हुआ है, जबकि अनामिका बनी भावना ने सुभाषचंद शुक्ला दिया हुआ था।

वेदकुमारी ने अपना पता गांव हसनपुर जिला मैनपुरी दिया है। यही पता भावना ने लिखा था। वेद कुमारी विद्यालय से लॉकडाउन के पहले से गायब है। बीएसए के निर्देश पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आदित्य नारायण शर्मा ने थाना जनकपुरी में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें