- राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के उद्गम पोर्टल पर मिला स्थान
- गौरव सिंघल के नवाचार को भी किया गया शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विकसित किए गए आधिकारिक उद्गम पोर्टल पर जिले के शिक्षकों अंजली आर्य और गौरव सिंघल के शैक्षिक नवाचार को स्थान मिला है। अंजली की कठपुतली से बच्चे खेल-खेल में कठिन विषयों को आसानी से सीखेंगे।
प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो की शिक्षिका शिक्षिका अंजली आर्य ने अपने विद्यालय के बच्चों को बिल्कुल सरल और रोचक तरीके समझने के लिए एक विशेष शिक्षण पद्धति कठपुतली द्वारा शिक्षण तैयार की है। इस अभिनव प्रयोग की मदद न सिर्फ कक्षा में बच्चों की उपस्थिति और रुचि बढ़ी बल्कि कठिन समझे जाने वाले विषयों को भी खेल-खेल में सीखना मुमकिन हुआ। वहीं पीएम श्री विद्यालय हसनपुर भलस्वा ब्लॉक बलियाखेड़ी के सहायक अध्यापक गौरव सिंघल ने अपने नवाचार में बच्चों को सिखाया कि किस प्रकार डिजिटल रूप से कहानी और कविताएं बनाई जा सकती हैं। बता दें, कि एससीईआरटी का उद्गम पोर्टल एक ऐसा राज्य स्तरीय डिजिटल मंच है जहां सबसे बेहतरीन शैक्षिक प्रयोग को शामिल किया जाता है।