सहारनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव और चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर लोहा मंडी स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही जनमंच में काकोरी शहीद स्थल से कार्यक्रम का प्रसारण होगा। कार्यक्रम में वीर शहीदों को नमन किया जाएगा।
डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि काकोरी ट्रेन कांड की वर्षगांठ के अवसर पर लखनऊ स्थित काकोरी शहीद स्मारक से शहीदों को नमन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का प्रसारण होगा। बताया कि कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही लोहा मंडी स्थित शहीद स्मारक पर सुबह शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। संवाद