फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर महासभा युवा इकाई के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अंबुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिवाजी नगर निवासी अंबुल चौधरी को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की युवा इकाई का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी गुजरात के सूरत में आयोजित महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में मिली।
विज्ञापन

महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन सरदार वल्लभ भाई पटेल की कर्मभूमि बारडोली सूरत में हुआ। यहां महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल ने अंबुल चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर और संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला भी मौजूद रहे। अंबुल चौधरी ने कहा कि संगठन और समाज ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरे सहारनपुर का सम्मान है। उधर, गुर्जर समाज के लोगों ने अंबुल को जिम्मेदारी दिए जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें