फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से अंबाला रूट प्रभावित, रेल यात्री परेशान

Wed, 23 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में आंदोलन के बाद अब बारिश की बाधा ने रेलयात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण अंबाला सहारनपुर रेलवे रूट काफी प्रभावित रहा। नंगलडैम पैसेंजर को कैंसिल करना पड़ा जबकि अन्य कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को रात से लेकर बुधवार की सुबह तक परेशान होना पड़ा।
रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक विनोद गुरखुदे ने बताया कि रात में भारी बारिश के कारण अंबाला रूट की ट्रेनों पर काफी असर पड़ा। बारिश का पानी ट्रैक तक पहुंचने के कारण गाड़ियों के प्रभावित होने की सूचना पहुंची।

उन्होंने बताया कि नंगलडैम पैसेंजर कैंसिल रहने के अलावा अर्चना एक्सप्रेस 11 घंटे, जालंधर नई दिल्ली सुपरफास्ट साढ़े चार घंटे और शालीमार एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते रात में गाड़ियों का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

 
उधर, कुछ यात्रियों का कहना है कि कभी पंजाब में आंदोलन तो कभी बारिश। किसी न किसी बहाने से ट्रेनों का टाइमटेबिल बिगड़ता ही रहता है। यमुनानगर और अंबाला में पढ़ने वाले छात्रों सचिन कुमार, रोहित और सुशील ने बताया कि रेलवे रूट सामान्य हो तो भी गाड़ियों की लेटलतीफी और कैंसिल होना अब आम बात हो गई है। इसके चलते उनका शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें