5- ऑटोमेटिक ट्रैफिक वायलेशन डिटेक्शन
यदि शहर में कहीं भी सड़क दुर्घटना होती है या अन्य तरह का ऐसा कार्य होता है, जो गैरकानूनी है तो उसकी सूचना ऑटोमेटिक तरीके से तुरंत पुलिस और चिकित्सा विभाग को हो जाएगी। 15 मिनट में एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंचेगी।
6- स्मार्ट सिटी मोबाइल एप्लीकेशन
स्मार्ट सिटी अपने मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करेगी। नागरिकों को अपने स्मार्ट फोन में इन एप्लीकेशन को डाउनलोड करके रखना होगा। इनका इस्तेमाल वह किसी भी समस्या की ऑनलाइन शिकायत के लिए कर सकेंगे। जिसके बाद समस्या संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगी और समाधान होगा।
यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: पंचायतों में ‘सरकार’ बदलती रही पर तस्वीर नहीं बदली, सबूत हैं ये तस्वीरें
जून से पहले कार्य निपटाने का लक्ष्य
आईसीसीसी को जून से पहले यानी मई 2021 में चालू करना है। इसके लिए आईसीसीसी की बिल्डिंग में तेजी से कार्य चल रहा है। इसके अलावा 960 सीसीटीवी और ट्रैफिक सिग्नल, जनरेटर आदि सामान आ चुका है।
आईसीसीसी के तहत होने वाले कार्य एनईसी और जॉनसन एंड जॉनसन के पास है। जॉनसन एंड जॉनसन का भी एनईसी के साथ अनुबंध है। कोशिश यही है कि सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता के कार्य हों। कुछ ही दिनों में नागरिकों को शहर में कई बड़े सुधार नजर आएंगे।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त/सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/