सहारनपुुर में अमर उजाला और रियल स्टेट क्षेत्र की कंपनी सीसीसी (चंडीगढ़ सिटी सेंटर) की ओर से रविवार की रात एक होटल सभागार में आयोजित किए गए साझा कार्यक्रम अचीवर्स अवार्ड में अनेक प्रतिभाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
यह अवार्ड अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों के लिए था। रविवार की रात एक होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरायुक्त ओपी वर्मा रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे सीसीसी के सेल मैनेजर राकेश कुमार ने सभागार में कंपनी द्वारा तैयार कराए जा रहे शॉपिंग मॉल, रेजीडेंशियल मॉल आदि के बारे में विस्तार से बताया।
इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजनेस समेत अनेक क्षेत्रों में अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ रहे लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में कविता सिंह, साहिल सहगल, शोभित हरित, विवेक चावला, डॉ. रमन शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, मोहम्मद अकरम मलिक, जितेंद्र कुमार, निपुण जैन, राजीव सचदेवा, सुमित मलिक, अंकुर कुमार, बलजीत चावला, एसके अरोड़ा, मोहित जैन, राजीव अग्रवाल, ज्योति, मनीष
कच्छल, विजय वर्मा, संजय जैन, जतिन, गौरव और शमशाद मलिक रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि इससे सम्मानित होने वाले लोगों को और बेहतर करने की शक्ति मिलेगी। उन्होंने अमर उजाला और चंडीगढ़ सिटी सेंटर के प्रयास को सराहा। संचालन राकेश शर्मा ने किया।