फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद के लिए जनपद केे आवंटित अभ्यर्थियों को आज विद्यालयों का आवंटन होगा। इसके लिए काउंसिलिंग यूआरसी नुमाइश कैंप में होगी। विद्यालय आवंटन के बाद अभ्यर्थी पूर्ण शिक्षक का दर्जा पाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में 69 हजार पदों के सापेक्ष 31277 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सहारनपुर को 477 पद आवंटित हुए हैं, जिनमें से 423 शिक्षकों ने काउंसिलिंग में प्रतिभाग किया था। कुछ दिन पहले अभ्यर्थियों केे नियुक्ति पत्र बांटे गए थे, मगर विद्यालयों का आवंटन नहीं किया गया था। उक्त अभ्यर्थियों को विद्यालयों का आवंटन आज होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर को यूआरसी नुमाइश कैंप में काउंसिलिंग होगी, जिसमें लखनऊ से ही ऑनलाइन तरीके से विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में मूल नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र, मूल पत्रावली जमा की प्राप्ति के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

काउंसिलिंग की समय सारणी
- महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थी सुबह दस से 11 बजे।
- दिव्यांग पुरुष अभ्यर्थी पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे।
- सभी महिला अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे।
- 29 अक्तूबर की काउंसिलिंग में छूटे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 30 अक्तूबर की सुबह दस बजे से समाप्ति तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें