फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हलालपुर में स्मैक बिकने का आरोप, पुलिस लाइन में प्रदर्शन

Sat, 07 Mar 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलकाना क्षेत्र के गांव हलालपुर में स्मैक के कारोबार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस लाइन में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर स्मैक की बिक्री कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के युवक नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हलालपुर गांव से महिला और पुरुष पुलिस लाइन में पहुंचे। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र से अवगत कराया कि गांव में कुछ लोग स्मैक बेचने का काम कर रहे हैं। आरोप है कि जब ग्रामीण इस अवैध कारोबार का विरोध करते हैं तो विपक्षी धमकी देते हैं कि कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। आरोप यह भी लगाया कि विपक्षी महिलाओं से छेड़छाड़ और गाली-गलौज करते हैं। तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं। पांच मार्च को भी महिलाओं से अभद्रता की गई थी।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि स्मैक खरीदने वालों की सुबह चार बजे से लेकर रात दो बजे तक भीड़ लगी रहती है। लोग कार और बाइक से यहां पहुंचते हैं।
आरोप है कि गिरोह ने कई युवकों को स्मैक बेचने के काम में लगा रखा है और उन्हें प्रतिदिन करीब एक हजार रुपये व खाने का खर्च दिया जाता है। इसी के चलते गांव के 10 से 25 वर्ष तक के कई युवक इसकी लत का शिकार हो चुके हैं। इस मौके पर मनोज कुमार, पंकज समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें