फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रजबहे किनारे मिला व्यक्ति का शव, कनपटी पर लगी थी गोली, सुसाइड नोट मिला

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के गांव सहजवा में शव मिलने के बाद विलाप करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
- रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव सहजवा का मामला, पास पड़ा था तमंचा
विज्ञापन


- 2023 से यमुनानगर के कलानौर में चाय की दुकान चलाता था आरिम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सहजवा गांव में रजबहे किनारे आरिम (55) का शव पड़ा मिला। उसकी कनपटी में गोली लगी थी। शव के पास से सुसाइड नोट और तमंचा मिला है। सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार बताया। हालांकि पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।
पांच भाइयों में आरिम चौथे नंबर का था। वर्ष 2023 में वह गांव सहजवा से चला गया था। इसके बाद यमुनानगर के कलानौर में रह रहा था। वहीं पर चाय की दुकान चला रहा था। वह कभी-कभार गांव में अपने घर आता था। मंगलवार सुबह गांव सहजवा और लालू माजरा के बीच रजबहे किनारे सड़क पर पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति की कनपटी पर गोली है, जिसकी पहचान आरिम के रूप में हुई। मौके पर ही 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। कुछ ही दूरी पर सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में आरिम ने खुद को जिम्मेदार बताया है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है कि आरिम ने खुद गोली मारी या फिर किसी ने गोली मारकर रजबहे किनारे सड़क पर फेंक दिया। पुलिस भी हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदु पर जांच में जुटी है। आरिम की शादी नहीं हुई थी। वहीं, परिजन भी इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहे।
ये उठ रहे सवाल, जांच में जुटी पुलिस
आरिम चाय की दुकान करता था। अगर मान भी लिया जाए कि आरिम ने गोली मारकर आत्महत्या की है तो उसके पीछे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी वह अकेला रहता था तो फिर मानसिक तनाव की क्या वजह हो सकती है। इसके अलावा चाय की दुकान चलाने वाले के पास तमंचा कहां से आया, जबकि उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। अगर आरिम को आत्महत्या ही करनी थी तो यमुनानगर से गांव के पास आकर क्यों करेगा। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। मौके से सुसाइड नोट और तमंचा मिला है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। - व्योम बिंदल, एसपी सिटी
-
रोशन गिरि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें