फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अक्षय तृतीया पर बाजार में रही रौनक, सराफा, कपड़ा और ऑटोमोबाइल सेक्टर चमके

विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर दिल्ली रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम पर खरीदारी करते ग्राहक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। अक्षय तृतीया पर महानगर के बाजार गुलजार रहे। सबसे अधिक भीड़ सराफा और वाहन एजेंसियों पर दिखाई दी। अक्षय तृतीया पर बिना मुहूर्त देखे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इसके चलते सराफा से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर और कपड़ा बाजार में खासी रौनक रही। कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक योजना भी लाॅन्च की थी।

महानगर के नेहरू मार्केट से लेकर, दिल्ली रोड स्थित शोरूम, रायवाला, नक्खासा, सराफा बाजार में खरीदारों की आवाजाही तेज रही। इसके पीछे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होना भी है। सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए मेकिंग चार्ज में छूट से लेकर एक्सचेंज ऑफर दिए। सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से एडवांस बुकिंग में करीब 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। ऊंचे दामों के बीच ग्राहक भारी ज्वेलरी के बजाए हल्के आभूषण की ओर रुख कर रहे हैं। हॉलमार्क ज्वेलरी लोगों की अधिक पसंद है। अक्षय तृतीया को लेकर ग्राहकों में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

- सराफा कारोबार रहा गुलजार

दिल्ली रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम के मालिक अंकित जैन बताते हैं कि अक्षय तृतीया को लेकर खरीदारों में उत्साह रहा। बाजार में भी तेजी को देखने को मिली है। अब लोग ज्वेलरी के साथ निवेश के लिए भी गोल्ड खरीद रहे हैं। डिजिटल गोल्ड में निवेश का रुझान 15 से 20 फीसदी बढ़ा है। खासकर युवा छोटी-छोटी पांच से आठ हजार रुपये के जरिये भी जमकर निवेश कर रहे हैं।

- ऑटोमोबाइल सेक्टर में रही तेजी

अक्षय तृतीया पर खासकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकों को रुझान रहा। अक्षय तृतीया पर लोगों ने वाहनों की डिलीवरी ली। पेपर मिल रोड स्थित शोरूम के मालिक अनुज आर्य ने बताया कि उनके यहां से इलेक्ट्रिक स्कूटी की रविवार को 19 डिलीवरी हुई हैं। इसके अलावा बुकिंग में भी तेजी आई है। लोगों में पिछले कुछ महीनों से इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रुचि अधिक बढ़ी है। कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष छूट दे रही हैं।
विज्ञापन

- कपड़ा कारोबार में भी रही रौनक

रायवाला कपड़ा एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक और सहारनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने बताया कि समय बदला है। अब आमजन सोने-चांदी के साथ अक्षय तृतीया पर भी नए कपड़े आदि खरीदते हैं। साथ ही शुभ मुहूर्त भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में बाजार में रौनक है। अक्षय तृतीया पर बाजार में करीब आठ से दस करोड़ रुपये का कारोबार होलसेल और रिटेल में होने की उम्मीद है।

अक्षय तृतीया पर दिल्ली रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम पर खरीदारी करते ग्राहक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें