मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के देवबंद में आयोजित एक रैली में पहली बार आकाश आनंद को मंच पर अपने साथ बैठाकर पार्टी काडर को संदेश दिया कि भविष्य में आकाश ही बसपा संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं, वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आकाश काे स्टार प्रचारक बनाया गया। साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।
बीते वर्ष मार्च माह में मायावती ने आकाश को पार्टी का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाकर सबको चौंका दिया था। बता दें कि आकाश की शादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की पुत्री डॉ. प्रज्ञा से बीते मार्च माह में हुई थी।
एक नजर में आकाश आनंद का प्रोफाइल
- वर्ष 1995 में नोएडा में जन्मे आकाश आनंद ने स्कूली शिक्षा नोएडा और गुरुग्राम से हासिल की थी।
- वर्ष 2013 से 2016 के दौरान लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से एमबीए किया।
- वापस आने पर खुद का व्यवसाय शुरू किया और पिता का कारोबार भी संभाला।
- पांच कंपनियों से जुड़े बताए जाते हैं आकाश आनंद, जिनकी नेटवर्क करोड़ाें रुपये है।
- वर्ष 2016 में आकाश आनंद ने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया था।
- एक्स पर आकाश आनंद के 184 लाख और फेसबुक पर 53 हजार फॉलोवर्स हैं।
- उन्होंने बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा से शादी की है।