फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा में हवाई अड्डे के लिए जमीन खरीदने पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा में हवाई अड्डे के लिए जमीन खरीदने पर बनी सहमति
विज्ञापन

सहारनपुर। सरसावा में हवाई अड्डा निर्माण की दिशा में एक कदम और बढ़ गया है। प्रशासन की कोशिश के बाद सिविल एन्क्लेव (हवाई अड्डा) के प्रथम चरण के लिए 26.28 हेक्टेयर भूमि ग्राम के 94 किसानों से क्रय करने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम एफ विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हवाई अड्डा निर्माण के लिए ग्राम शेरपुर नकीबपुर और बुडेढ़ा के किसानों ने समझौते के आधार पर अपनी भूमि बेचने पर सहमति दे दी है। तहसील सदर सभागार में सरसावा एयर फोर्स स्टेशन में बनने वाले हवाई अड्डे के निर्माण में जिन किसानों की भूमि आ रही है, उनके साथ बैठक का आयोजन किया गया। हवाई अड्डे के लिए एयरफोर्स स्टेशन के समीप स्थित ग्राम शेरपुर नकीबपुर और बुडेढ़ा के किसानों की 26.28 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होेना है। यह भूमि 94 किसानों की है। नकुड़ के उप जिलाधिकारी पीएस राणा ने बताया कि सिविल एन्क्लेव को सरसावा नकुड़ मार्ग से ग्राम बुडेढ़ा मार्ग तक जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरसावा में हवाई अड्डे का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। बैठक में संबंधित किसान और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें