फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर याद आई स्मार्ट सिटी... छोड़े गए टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर याद आई स्मार्ट सिटी... छोड़े गए टेंडर
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया जिले में शुरू कर दी गई है। खास बात ये है कि सहारनपुर का चयन स्मार्ट सिटी के लिए दो साल पहले किया गया था, लेकिन अब जाकर प्रक्रिया शुरू की है। ऐसे में स्वत: ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी इस योजना का काम काम कितना पीछे चल रहा है।
स्मार्ट सिटी योजना 2014 से चल रही है। सहारनपुर पहले वर्ष से योजना के दावेदारों में शामिल रहा। मगर पहले तीन चरणों में कमजोर प्रस्ताव और खराब प्रेजेंटेशन के कारण निराशा हाथ लगी। चौथे चरण में मजबूत प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, तब जाकर 19 जनवरी 2018 को चयन हुआ। तब से अब तक करीब दो वर्ष में केवल कुछ कमेटियों और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का गठन ही हो सका। साथ ही योजना की डीपीआर बनाई गई।
विज्ञापन

950 कैमरे लगाने का काम होगा
दो नवंबर 2019 को नगर निगम ने योजना के तहत शहर में प्रमुख चौराहों के विकास और सड़कों पर 950 सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर की। शहर के ट्रैफिक, पथ प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं के संचालन के लिए नगर निगम में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है, जिसके भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। चार नवंबर 2019 को शहर के नौ पार्कों के विकास से जुड़े टेंडर निकाले गए। इसके तहत पार्कों में झूले आदि लगाने के साथ ही उनमें टहलने के लिए ट्रैक बनाने और ग्रीनरी पर काम होगा। बाउंड्रीवाल को भी सुंदर बनाया जाएगा।
77 करोड़ रुपये का बजट मिला
स्मार्ट सिटी योजना के तहत सहारनपुर में प्रस्तावित विकास कार्यों पर कुल 1495 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च होंगे। हाल ही में सहारनपुर को 77 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिसे पहले फेज में होने वाले विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। विभागीय सूत्रों ने बताया कि मार्च तक और पैसा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

योजना के तहत होने हैं ये कार्य
प्रस्तावित कार्य खर्च (करोड़ में)
विभिन्न अर्थ व्यवस्थाएं 291
शासन प्रबंधन व्यवस्था 166
सीवर और पेयजल 172.30
कचरा प्रबंधन 69.55
परिवहन और फुटपाथ 145.10
सुरक्षा 05.50
पेयजल आपूर्ति 69.50
बिजली आपूर्ति 60.03
मजबूत अवसंरचना 302
पार्क और मैदान 111.05
शिक्षा और स्वास्थ्य 1.50
उत्तरदायी शासन 55.60
परिवहन एवं यातायात 46
वर्जन
स्मार्ट सिटी योजना को लेकर सहारनपुर में काम शुरू होने वाला है। लगातार बैठकें हो रही हैं। विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयास यही है कि जनवरी 2020 से पहले विकास कार्य शुरू कर दिए जाएं।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें