फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन की टीम ने प्रशासन को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
भूतेश्वर मैदान पर फ्लाइगं ओफिसर सुधीर त्यागी मैमोरियल क्रिकेट टूनामेंट में उनके चित्र पर पुष्प - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। फ्लाइंग ऑफिसर सुधीर त्यागी मेमोरियल क्रिकेट मैच श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर हुआ। इस मुकाबले में एयर फोर्स स्टेशन सरसावा की टीम ने जिला प्रशासन को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गवाकर 164 रन बनाए। इनमें एडीएम-वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने सर्वाधिक 35, बालेश ने 30 और अंकित ने 28 रन बनाए। एयरफोर्स स्टेशन की ओर से विकास और जय कुमार ने दो-दो विकेट लिए। अनुराग को एक विकेट मिला, जबकि चार खिलाड़ी रन आउट हुए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एयरफोर्स स्टेशन सरसावा की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 18.4 ओवर में चार विकेट गवाकर 166 रन बना लिए। इनमें करण ने 43, खोसी ने 34 और रामा ने 22 रन बनाए। प्रशासन की ओर से नवीन, पीयूष, वरुण और अंकित को एक-एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच करण को चुना गया। बेस्ट बेट्समैन रजनीश कुमार मिश्र और बेस्ट बॉलर एयरफोर्स के विकास को चुना गया। अंपायरिंग नदीम और अनुज ने की, जबकि स्कोरर तनवीर अहमद रहे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एयर कोमोडोर मनीष सिंह, न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह और आईजी सीआरपीएफ संजय कौशिक रहे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मैच के दौरान सुनील त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र कौशिक, प्रवीन भारद्वाज, सुनील आदि मौजूद रहे।

भूतेश्वर मैदान पर फ्लाइगं ओफिसर सुधीर त्यागी मैमोरियल क्रिकेट टूनामेंट में खेलते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें