फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नहीं सुधर रही हवा की सेहत, शुक्रवार की शाम 235 रहा एक्यूआई

Sat, 07 Nov 2026 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में शाम 4:30 बजे एक्यूआई 235 रहा। हवा की यह स्थिति खराब श्रेणी में आती है, जो संवेदनशील मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले करीब 20 दिन से एक्यूआई 200 और उससे ऊपर चल रहा है। इसकी वजह हवा में नमी होना है। इसकी वजह से धूल और धुएं के कण ऊपर नहीं जा पा रहे हैं और हवा के साथ जमीन के आसपास तैर रहे हैं। हालांकि 29 अक्तूबर को बारिश के कारण एक्यूआई गिरकर 50 तक आ गया था। उसके बाद केवल दो ही दिन एक्यूआई 200 से नीचे रहा। रविवार से फिर यह 200 के पार है। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा की सलाह है कि अस्थमा और सांस की अन्य बीमारियों से ग्रसित तथा दिल के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए। गर्भवतियों को भी प्रदूषित हवा में निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी मामूली सी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने शनिवार की सुबह हलका कोहरा आने और तापमान में मामूली सी गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें