फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से संचालित होगी कृषि उपयोगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के पांच विकासखंड के 15 ग्राम पंचायतों में कृषि उपयोगी बिजली के लिए पांच सोलर ऊर्जा के प्लांट लगेंगे। इसको लेकर सोलर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया भारत सरकार यूपीनेडा के जरिए प्लांट स्थापित करेगा। प्लांट लगाने के लिए सौर ऊर्जा से संचालित होने की वाली बिजली को नि:शुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा (पीएम-कुसुम कंपानेट-सी) योजना के तहत जनपद की पांच विकासखंड की 15 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है, जहां पर चार एकड़ भूमि पर एक सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा। इनसे पांच किलोमीटर की परिधि में नलकूप के बिजली के कनेक्शन जोड़े जाएंगे। इसको लेकर यूपीनेडा की ओर से खाका कर लिया गया है। प्लांट सफल होने के बाद किसानों के यह बिजली नि:शुल्क दी जाएगी।
--------------
किसानों की आमदनी बढ़ाने की भी कवायद
इस योजना के तहत प्लांट लगाने को किसानों व ग्रामीणों की भूमि किराए पर ली जाएगी। इसको प्राथमिकता में शामिल किया गया है। किसानों से भूमि लीज पर ली जाएगी। इसके तहत किसानों को प्रतिमाह किराया दिया जाएगा। चिह्नित कई जगहों पर अगर किसी किसान के पास चार एकड़ भूमि नहीं है तो दो किसान मिलकर संयुक्त से किराए पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

--------------
यहां लगेंगे प्लांट
पहले चरण में योजना के तहत नानौता ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़गांव, जड़ौदापांडा, नानौता, शिमलाना, कुआखेड़ा, गंगोह क्षेत्र के गांव हाजीपुरा, झाड़वन, नकुड़ के गांव फंदपुरी, खेड़ा, खोसपुरा, किशनपुरा, रामगढ़, टॉबर, रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकवाली, संभलहेड़ी, पुवांरका क्षेत्र गांव कैलाशपुर को चिह्नित किया गया है।
------------
वर्जन:-
जल्द होगा कार्य शुरू
-जल्द इस योजना पर काम शुरू होगा। इसको लेकर शासन का सर्कुलर उनको मिल गया है। इस योजना के तहत किसानों को बढ़ा फायदा होगा। इसके साथ ही उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

--आरबी वर्मा, परियोजना प्रभारी यूपी नेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें