फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल क्रिकेट क्लब ने 33 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही सेठ घनश्यामदास गुप्ता मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को अग्रवाल क्रिकेट क्लब और ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम ने 33 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

अग्रवाल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अग्रवाल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गवाकर 196 रन बनाए। इनमें उदय ने 79 और आजम ने 61 रन की पारी खेली। ग्रीन वेली की ओर से विशाल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी की टीम की रन बनाने की गति धीमी रही। जिसका नतीजा यह रहा कि टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गवाकर 163 ही रन बना सकी। विशाल ने 94 व यूनुस ने 25 रन बनाए। अग्रवाल क्रिकेट क्लब के हसीब ने तीन और आजम ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आजम को चुना गया। इस दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान, कोषाध्यक्ष साजिद उमर, सत्यम शर्मा, राकेश शर्मा, अमीर कुरैशी, रणधीर कपूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, विक्रांत चौधरी, मृदुल गर्ग, भूपेंद्र कच्छल, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें