फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वोट कटने के बाद अब नए वोट बनाने पर जोर

Tue, 13 Jan 2026 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसआईआर अभियान में वोट कटने के बाद अब नए वोट जोड़ने पर जोर है। सभी बीएलओ को फार्म-6 अधिक से अधिक भरवाने के लिए कहा गया है। प्रशासन भी कॉलेज और महाविद्यालयों में विशेष कैंप लगवा रहा हैं। अभी तक जिले की सातों की विधानसभाओं में फार्म-6,7,8 मिलाकर 60,711 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

छह जनवरी को जारी ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में सातों विधानसभाओं में 22.10 लाख मतदाता हैं। पहले 26.42 लाख मतदाता पंजीकृत थे। सत्यापन के दौरान 4.32 लाख मतदाता एएसडी की सूची में मिले हैं। इनके नाम हटाए गए हैं। 1.61 लाख मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हुए हैं। इन्हें नोटिस दिए जाएंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अभी नोटिस अपलोड नहीं हुए हैं। अब निर्वाचन कार्यालय का जोर नए वोट बनवाने पर हैं। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
राजनीतिक पार्टियों से भी अपील की गई है। अभी तक सातों विधानसभाओं में नए वोट बनवाने के लिए रविवार तक फार्म-6 कुल 43,205 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी तरह फार्म 6ए 12 लोगों ने भरे हैं। फार्म-7, 704 तो फार्म-8, 16,790 लोगों ने भरे हैं।
विज्ञापन

बेहट विधानसभा में 3426 लोगों ने फार्म छह भरा है। नकुड़ में 3435, नगर में सबसे अधिक 16595, देहात में 7432, देवबंद में 4045, रामपुर मनिहारान में 4751, गंगोह में 3521 लोगों ने वोट बनवाने के लिए फार्म भरा है। इसी तरह फार्म-7 भरने वाले लोगों की संख्या बेहट विधानसभा में 44, नकुड़ में 73, नगर में 94, देहात में 259, देवबंद में 70, रामपुर मनिहारान में 122 तो गंगोह में 42 है। फार्म-8 भरने वाले मतदाताओं की संख्या बेहट में 1884, नकुड़ में 1582, नगर में 5290, देहात में 2577, देवबंद में 2007, रामपुर मनिहारान 1453, गंगोह विधानसभा में 1997 है। नए वोटर फार्म-6 को घोषणा पत्र और दस्तावेज के साथ भरकर जमा करा सकते हैं।
इसी तरह सूची में शामिल नाम को हटाने के लिए फार्म-7 भरकर जमा कराना होगा। मतदाता सूची में शामिल वोटर के पता परिवर्तन आदि के लिए फार्म-8 भरा संबंधित दस्तावेजों के साथ भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें