फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्यूशन से लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों को बस ने कुचला, मौत

विज्ञापन
छात्र दीपक का फाइल फोटो
विज्ञापन
- विकासनगर हाईवे पर हुआ हादसा, बस चालक भागा, परिचालक को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर (सहारनपुर)। विकासनगर हाईवे पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार बस ने ट्यूशन से लौट रहे बाइक सवार दो छात्र गांव शाहपुर गाड़ा निवासी आर्यन (14) और दीपक (17) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के पहिए के नीचे आने से आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक ने अस्पताल जाम समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। परिचालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा।

हादसा मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जाटोवाला में हुआ। गांव शाहपुर गाड़ा निवासी आर्यन और दीपक रविवार शाम करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर बेहट से ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आई बस ने आगे निकलने के प्रयास में इन्हें साइड मार दी। सड़क पर गिरने के बाद आर्यन बस के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दीपक को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सहारनपुर अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, ग्राम प्रधान जाटोवाला सतीश धीमान एवं शाहपुर गाड़ा के प्रधान मंसूर चौधरी के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। आर्यन कक्षा 10 और दीपक कक्षा 12 का छात्र था। सीओ वैभव पांडे ने बताया कि मौके से भागे बस चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।

छात्र दीपक का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें