फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ग्राम पंचायतों के बाद अब मजरों का भी होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों के बाद अब मजरों का भी कायाकल्प होगा। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य कराए जाएंगे। जिलेभर के 1350 मजरों स्वच्छ भारत मिशन के तहत कायाकल्प के कार्य होंगे।
विज्ञापन




स्वस्छ भारत मिशन के तहत जिलेभर की ग्राम पंचायतों में कायाकल्प कार्यक्रम के तहत विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब पंचायतों की छोटी इकाई मजरों में भी कायाकल्प के कार्य होंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोलर पैनल लगाए जाएंगे। साथ ही मुख्य चौराहों पर हाई मॉस्ट लाइटें लगाई जाएंगी। स्वच्छता के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनाए जाएंगे, जिसमें कूडा एकत्रित किया जाएगा, जबकि विद्यालयों की दीवारों पर वॉल पेंटिंग भी होगी। इसके लिए जिला पंचायती राज विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही विभाग की ओर से कार्य किए जाएंगे। जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि कार्यों के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। मंजूरी मिलते ही कार्यों को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें