फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, लेखाकार व एडीओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विकासखण्ड गंगोह कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मण्डलायुक्त लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने मंगलवार को विकास खंड गंगोह कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी गंगोह विवेक सिंह को खराब कार्यशैली, उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने और दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी उपेंद्र सिंह एवं त्रिलोचन सिंह और लेखाकार सुनील कुमार वर्मा का अग्रिम आदेश तक मार्च महीने का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त लोकेश एम. ने खंड विकास अधिकारी गंगोह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय प्रबंधन विषय पर खंड विकास अधिकारियों के साथ की गई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का बिंदूवार जायजा लिया। पाया कि निर्देशों का खंड विकास अधिकारी के स्तर पर अनुपालन नहीं किया। नोटिस बोर्ड पर लाभार्थीपरक/जनोपयोगी योजनाओं की कार्यों के फोटोग्राफ चस्पा नहीं मिले। आरटीआई, आईजीआरएस एवं जन शिकायत पंजिकाओं में प्रविष्टियां अपूर्ण पाई गई। खंड विकास अधिकारी द्वारा पंजिकाओं का नियमित सत्यापन भी नहीं किया गया है। डिस्पेच पंजिका में पत्रों की अधूरी प्रविष्टियां मिलीं। कार्यालय कक्षों में स्लेब के ऊपर पुराने रिकार्ड अस्त व्यस्त स्थिति में रखे पाए गए। सहायक खंड विकास अधिकारी (आईएसबी) उपेंद्र सिंह से स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर वह कोई उत्तर नहीं दे पाए। निरीक्षण के समय लेखाकार अनुपस्थित रहे। बताया गया कि लेखाकार के पास दो विकास खंडों का दायित्व है। वे अभी कुछ समय में कार्यालय पहुंचने वाले है, लेकिन एक घंटे से अधिक समय तक प्रतीक्षा करने पर भी लेखाकार उपस्थित नहीं हुए। इसके चलते ग्रांट रजिस्टर पार्ट-01,0 2 एवं 03 का निरीक्षण नहीं किया जा सका। उपस्थिति पंजिका में लेखाकार सुजीत कुमार वर्मा की आठ मार्च के बाद से कोई उपस्थिति दर्ज नहीं है। सहायक विकास अधिकारी त्रिलोचन सिंह की भी 25 मार्च के बाद उपस्थिति दर्ज नहीं है। इस पर मंडलायुक्त ने विकास खंड के लेखाकार, सहायक विकास अधिकारी की अनाधिकृत अनुपस्थिति के लिए अग्रिम आदेशों तक मार्च महीने का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें