फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन एकादश टीम 42 रन से विजयी

विज्ञापन
मल्हीपुर रोड़ स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल और जिला प् - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में प्रशासन एकादश और व्यापारी एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में प्रशासन एकादश की टीम ने व्यापारी एकादश को 42 रन से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट गंवाकर 225 रन बनाए। इनमें राघव ने 80, रजनीश मिश्र ने 42, जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने 10, विकास प्राधिकरण के वीसी आशीष कुमार ने 10, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने 11 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी व्यापारी एकादश की टीम 24 ओवर में 182 रन पर आउट हो गई। इनमें अनमोल ने सर्वाधिक 53, बाली ने 35, केतन ने 31, आकाश गोयल ने 16 और गौरव अग्रवाल ने 13 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच राघव को चुना गया, जबकि ज्ञानेंद्र सिंह बेस्ट प्लेयर चुने गए। बेस्ट बेट्समैन रजनीश मिश्र, बेस्ट फील्डर आरपी मिश्रा, बेस्ट बॉलर विभु द्विवेदी और बेस्ट विकेट कीपर अनमोले रहे। कमेंटरी शैलेंद्र भूषण गुप्ता और संदीप शर्मा ने की, जबकि स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें