फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन तैयार, 45 मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन तैयार, 45 मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा मतदान
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रशासन ने एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक पद के चुनाव के लिए मतदान कराने की तैयारियां पूरी करा ली हैं। एक दिसंबर को 45 मजिस्ट्रेटों की निगरानी में मतदान संपन्न कराया जाएगा। 92 मतदेय स्थलों पर 92 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की जाएगी।
102 पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है। हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी मौजूद रहेंगे। स्नातक सीट के लिए 30 प्रत्याशी और शिक्षक सीट के लिए 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

विधान परिषद की स्नातक सीट के लिए सहारनपुर जनपद के 56949 मतदाता और शिक्षक सीट के लिए 3193 शिक्षक मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 15 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 92 माइक्रो ऑब्जर्वर बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद में मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।
कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन
सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा के मुताबिक मतदान के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। मतदान कर्मचारी, वाहन चालकों और मतदाताओं के लिए 18505 फेस मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा सैनिटाइजर, लिक्विड साबुन, फेस शील्ड और दस्ताने दिए जाएंगे।
मतदान केंद्र पर बनेगी हेल्प डेस्क
हर बूथ पर एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, अंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लेखपाल शामिल रहेंगे। जो मतदान कर्मचारियों से लेकर मतदाताओं की मदद करेंगे। मतदान के लिए बैंगनी रंग के स्केच पेन का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेरठ जाएंगी मतपेटियां
मतदान के लिए पालिंग पार्टियां 30 नवंबर को दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल से रवाना होंगी। शाम को मतपेटियां भी यहीं जमा कराई जाएंगी। इसके बाद मतगणना के लिए एक मजिस्ट्रेट और एक सीओ के निगरानी में मतपेटियां परतापुर स्थित मेरठ कताई मिल जाएंगी।
विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक सीटों पर चुनाव
तहसील---मतदेय स्थल (स्नातक)---मतदेय स्थल (शिक्षक)-- स्नातक मतदाता--शिक्षक मतदाता
बेहट-----------------09--------------------02-----------------------6461-----------------243
देवबंद----------------15--------------------02----------------------10311----------------456
रामपुर मनिहारान---08--------------------02-----------------------5943-----------------221
नकुड----------------13--------------------04-----------------------9414-----------------743
सहारनपुर-----------33--------------------04-----------------------24820---------------1530
योग-----------------78--------------------14-----------------------56949---------------3193
नोट: निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें