सहारनपुर। एडी बेसिक योगराज सिंह ने सोमवार को मुजफ्फराबाद ब्लॉक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तीन विद्यालय देखे और तीनों ही में गंदगी व अन्य खामियां मिलीं। शिक्षकों से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
एडी बेसिक सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतपुर पहुंचे। यहां विद्यालय परिसर में जलभराव मिला। शौचालय भी गंदे मिले। शिक्षक डायरी भी नहीं मिली। एडी बेसिक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय जसमौर पहुंचे। यहां गंदगी मिली। बच्चों को मिड-डे मील मैन्यू के हिसाब से नहीं दिया जा रहा है। विद्यालय परिसर में साइकिलें खड़ी मिलीं, जो खराब हो चुकी हैं। शिक्षकों को सुधार के निर्देश दिए। अंत में वह प्राथमिक विद्यालय साहपुर गाड़ा पहुंचे। यहां भी अव्यवथाएं मिली। मिड-डेमील भी मैन्यू के हिसाब से बच्चों को नहीं दिया जा रहा है। तीनों विद्यालयों के शिक्षकों से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। एडी बेसिक योगराज सिंह ने बताया कि अब लगातार निरीक्षण होंगे। शिक्षकों को चाहिए कि वह तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें।