फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभिनेत्री उर्मिला लापता घर पर नोटिस चस्पा

Sat, 03 Jan 2026 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग कर रही सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
विज्ञापन

चार दिन पहले अभिनेत्री ने फेसबुक पर लाइव आकर रोते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की थी, इसके बाद से अभिनेत्री का कोई पता नहीं। वहीं, बृहस्पतिवार देर रात हरिद्वार पुलिस ने बयान लेने के लिए उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर का सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मोहल्ला गोविंद नगर में आवास है। वह हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से शादी के बाद चर्चाओं में आई थी। अब उर्मिला उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में न्याय दिलाने के लिए सामने आईं है।
विज्ञापन

अभिनेत्री ने इस हत्याकांड में भाजपा नेताओं के हाथ होने का आरोप लगाया है। 29 दिसंबर को उर्मिला अपनी फेसबुक पर लाइव आईं थीं। वीडियो में वह एक ऑटो से कहीं जाती दिख रही थीं, जो रोते हुए कह रही थी कि उत्तराखंड पुलिस मुझे निशाना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें