फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: थाने में धरने पर बैठे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, लगाए 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे

Thu, 21 Jan 2021 04:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
थाने में धरने पर बैठे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सदर बाजार थाना पहुंचकर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इसके बाद कार्यकर्ता थाना परिसर में ही धरना देकर बैठ गए। 

विज्ञापन


इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित शौचालय को तोड़ दिया था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शौचालय का निर्माण धार्मिक स्थल से सटाकर किया गया है, जिस कारण धार्मिक स्थल में पहुंचने वाले लोगों को असुविधा होती है। वहीं, शौचालय तोड़े जाने पर सदर बाजार थाने में 17 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: रिश्तों का खून: खौफनाक हैं ये चार बड़ी वारदातें, खुलासा होने पर अफसर भी हैरान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


ये था मामला
हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचकर यहां परिसर में बने शौचालय में तोड़फोड़ की थी। उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धर्मस्थल के पास ही शौचालय को लेकर तीन दिन पहले आपत्ति जताई गई थी और 48 घंटे का समय दिया गया था। मगर कार्रवाई न होने के कारण उन्हें यह सब करने के लिए आना पड़ा है।
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद रोडवेज की ओर से थाना सदर बाजार में तहरीर देकर 17 नामजद सहित अन्य लोगों पर तोड़फोड़ और उत्पात करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें