रामपुर मनिहारान में गोवंश अवशेष मिलने पर हंगामा करते बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : mathura
रामपुर मनिहारान। रेलवे स्टेशन के पास बाग में गोवंश के अवशेष मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुधवार रात सूचना मिली कि रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन के पास बाग में गोवंश के अवशेष पड़े हैं। गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष जयराज पंवार, सचिन अग्रवाल, सैंकी पंवार, पंडित दिग्विजय शर्मा, पंकज सैनी, कर्ण, आकाश चौधरी, आकाश चावला आदि कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने मौके से बरामद अवशेष को गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।