फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे की जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसे की जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित गोआश्रय स्थलों एवं पंजीकृत गोशालाओं पर संरक्षित गोवंश के लिए भूसे की उपलब्धता के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि भूसे की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद से उत्तराखंड जाने वाले भूसे पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भूसा विक्रेताओं, सप्लायर जनपद में संचालित गोआश्रय स्थलों एवं पंजीकृत गोशालाओं में प्राथमिकता में भूसा आपूर्ति करें। उन्होंने कहा यदि भूसे की जमाखोरी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि जनपद में वर्तमान में भूसे की उपलब्धता एवं बढ़ते हुए भाव के कारण पशुपालकों, गोशाला संचालकों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिसका मुख्य कारण भूसे की जमाखोरी व हरियाणा, पंजाब राज्यों से आने वाले भूसे पर रोक लगा होना है।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद भूसा विक्रेताओं, सप्लायरों ने निकटवर्ती राज्यों के जनपद यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, करनाल, पटियाला, बरनाला आदि से भूसा लाने पर प्रतिबंध हो हटाये जाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने निकटवर्ती राज्यों से भूसा लाने पर लगे प्रतिबंध हो हटाए जाने के लिए आश्वस्त किया।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जनपद के प्रमुख भूसा विक्रेता, सप्लायर, पंजीकृत गौशालाओं के संचालक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें