एफपीओ ने लगाए मंडी में स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में कृषक उत्पादक संघों की ओर से स्टॉल लगाकर विभिन्न जैविक उत्पादों की बिक्री की गई। इसमें दलहन, गुड़, शक्कर, खांडसारी, सरसों का तेल, चावल, लैमन ग्रास, शहद, सिरका, आंवला का मुरब्बा और जैविक फल एवं सब्जियां आदि शामिल हैं।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यू एग्री बायो एनर्जी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि मदनलाल सैनी, संघर्ष बायो एनर्जी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि संजय सैनी एवं प्राकृतिक जैव ऊर्जा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि डॉ. मनोज योगी ने अपने जैविक उत्पादों की बिक्री की। इसमें गुड़, राब, शक्कर, शहद, उड़द दाल, चावल, तेल सरसों, बेसन, मक्का आटा, लैमन ग्राम, मोरिंगा, नींबू अचार, आंवला अचार, सिरका, अंजीर जूस आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जैविक उत्पादों की अधिक मांग है। इस दौरान ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक सुनील कुमार, मंडी निरीक्षक पंकज कुमार, जगपाल सिंह सैनी, जगपाल सिंह पुंडीर, मंडी सहायक अनुराग चतुर्वेदी, रईस आलम, जीत सिंह, वेद प्रकाश, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।