नगर निगम पर लगाया पक्षपात का आरोप
सहारनपुर। व्यापारी एकता संगठन की बैठक में खलासी लाइन में अतिक्रमण ध्वस्त करने को लेकर पक्षपात करने और सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण नहीं करने का आरोप लगाया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोनों तरफ नाले का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। खलासी लाइन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण को ध्वस्त करने में नगर निगम के अधिकारियों ने पक्षपात किया है। नगर निगम सड़क की एक साइड में नाले का निर्माण कर रहा है। दूसरी ओर, पुलिस चौकी और अवैध अतिक्रमण होने से वहां नाले का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पार्षद यशपाल पुंडीर, पूर्व सभासद इन्द्रपाल, महेंद्र कुमार, धर्मवीर जैन, रतन सिंह यादव, मेवालाल, धर्मपाल जोशी, अवनीश जैन, कमल खोसला, रविन्द्र डोगरा, सुशील जैन, राजकुमार, अमित तलवार, बालकिशन आदि रहे। अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरदीप जैन और संचालन राजन अग्रवाल ने किया।