बेहट। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ लोन समूह की मीटिंग में धक्का मुक्की की गई। आरोप है, कि कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया गया। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू महिला है और गांव में चल रहे एक लोन समूह से जुड़ी है। 11 जुलाई की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वह निजी कार्य से गांव से बाहर जा रही थी। रास्ते में अनुज और उसकी पत्नी काजल मिले। उन्होंने उसे देखकर गालियां देना शुरू कर दी और कहने लगे कि वह जरूर समूह से पैसे लेने जा रही है। वह उसे किसी भी हाल में समूह से पैसा नहीं लेने देंगे। पीड़िता का कहना है, कि इसके बाद जब वह समूह की बैठक में थी, तो अनुज और काजल भी वहां पहुंच गए और उन्होंने वहां भी उसे गालियां देना शुरू कर दिया।
आरोप है कि बैठक में सागर, मुकेश व स्वराज ने भी अनुज और काजल के साथ मिलकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ अश्लीलता की। कपड़े फाड़कर उसे अर्द्धनग्न कर दिया। बैठक में शामिल अन्य लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने बताया, कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सागर व अनुज, काजल, स्वराज तथा मुकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।