फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरियाणा में मजदूरी पर गए युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिलकाना। गांव बड़गांव में घर जंवाई रह रहे युवक की हरियाणा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव एक खेत में लहुलूहान हालत में पड़ा मिला है। मृतक की पत्नी ने ठेकेदार पर मजदूरी के रुपयों के विवाद में अपनी पति की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र के गांव बड़गांव निवासी सोमत की पुत्री दामिनी की शादी थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कोलकी कला निवासी रमेश कुमार (35) के साथ हुई थी। दामिनी के भाई की उम्र बहुत कम होने की वजह से दामिनी अपने बूढ़े मां-बाप की देख भाल करने के लिए पति, बच्चों सहित लगभग एक वर्ष से अपने मायके में ही रह रही थी। दामिनी का पति हरियाणा राज्य के जिला कुरुक्षेत्र स्थित एक कंपनी में ठेकेदार के साथ काम करता था। दामिनी ने बताया कि 11 जुलाई शुक्रवार को लगभग दस बजे उसने ठेकेदार को फोन कर अपने बच्चे की तबियत खराब होने के चलते पति रमेश कुमार को छुट्टी देकर घर भेजने के लिए कहा था। दोपहर तक रमेश घर नहीं पहुंचा, जिस पर उसने उसके मोबाइल पर फोन मिलाना शुरू किया। मगर देर रात तक कोई जवाब नहीं मिला। अगले दिन 12 जुलाई को पति रमेश का नंबर स्वीच ऑफ आने लगा। शनिवार को रात आठ बजे पति के साथ काम पर गए पड़ोसी के परिजनों ने जानकारी दी कि लहुलूहान हालत में रमेश का शव फैक्टरी के पास एक खेत में पड़ा है। दामिनी का आरोप है कि उसके पति की ठेकेदार के साथ पहले भी मजदूरी के रुपयों को लेकर बहस हुई थी। इसी रंजिश को लेकर ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति के सिर, शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाकर हत्या कर दी। वहीं शव को ज्वार के खेत में फेंक दिया। हरियाणा पुलिस ने रमेश के शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें