फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी कर भाग रहे बदमाशों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
बेहट पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई स्कॉर्पियो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कुरड़ी खेड़ा से मवेशी चोरी कर भाग रहे बदमाशों की स्कॉर्पियो गाड़ी जमालपुर में दीवार से टकरा गई। बदमाश उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस को स्कॉर्पियो से एक कटिया मिली, जिसे पीछे की सीट हटाकर बांधा गया था। पुलिस कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि बुधवार को स्कॉर्पियो कार सवार बदमाशों ने गांव कुरड़ी खेड़ा निवासी पंजाब सिंह पुत्र ज्ञान सिंह की पशुशाला एक भैंसा व एक कटिया चोरी की थी। उसकी आंख खुली तो पशुशाला से भैंसा व कटिया खूंटे से गायब देखकर उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद यूपी-112 पर कॉल की गई। ग्रामीणों ने अपने वाहनों से पुलिस के साथ बदमाशों का पीछा किया। नौरंगपुर गांव के पास बरसाती नदी के किनारे उन्हें भैंसा एक पेड़ से बंधा हुआ मिला और कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो कार स्टार्ट होकर जाती दिखाई दी। इस पर ग्रामीण और पुलिस उसके पीछे लग गए। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव जमालपुर में बदमाशों की स्कॉपियो एक दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद बदमाश कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें पिछली सीट हटाकर कटिया को बांधा गया था। सूचना पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
स्कॉर्पियो पर लिखा नंबर बाइक का निकला
जमालपुर में दीवार से टकराई बदमाशों की स्कॉर्पियो पर लिखा नंबर किसी की बाइक का था। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक नंबर प्लेट से स्कॉर्पियो के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया, तो वह किसी बाइक का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें