भारोत्तोलन में सक्षम, अक्षय और सपना को स्वर्ण
नागल। सहारनपुर के नालंदा वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुई जिलास्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वर्ण व रजत पदक जीतने पर संस्था सचिव ईशु मित्तल ने बधाई दी।
रविवार को प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में छात्र सक्षम चौधरी व अक्षय कुमार ने स्वर्ण, संजीव राणा व विशाल ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। जबकि महिला वर्ग में छात्रा सपना देवी ने स्वर्ण पदक व संगीता देवी ने रजत पदक जीतकर कॉलेज का मान बढ़ाया है। कॉलेज की छात्राएं स्वाति, गोल्डी, उमंग, हुर्मा, खुशी आदि ने चौथे व पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया। छात्र विवेक व छात्रा कृतज्ञा ने वेटलिफ्टिंग शो में 170 व 100 किलोग्राम भार उठाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र रूबल मेहरवाल का जूनियर वर्ग के लिए जोनल प्रतियोगिता में स्टेट के लिए चयन हुआ है।
निदेशक डॉ सम्राट सिंह, डॉ अरविंद राठी, डॉ अनुज सिंह, अमित चौहान, आशुतोष गुप्ता, डॉ कमल कृष्ण, रामगोपाल कटारिया, योगेंद्र कुमार, विकास चौधरी, कोच सोहन सिंह, वीएस कुशवाहा, अंकुर त्यागी, अमित जैन आदि ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।