सौ मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम
बड़गांव। शिमलाना गांव में आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में करनावल (मेरठ) व सहारनपुर के प्रतिभागियों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में पांच जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
शिमलाना के विद्यालय प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिषेक करनावल( मेरठ) व द्वितीय स्थान वाशिम कुतुबामाजरा सहारनपुर ने प्राप्त किया। तृतीय पर सहारनपुर के गांव टपरी निवासी रिंकू रहा। शिमलाना शिव मंदिर के पुजारी दर्शन नाथ व समाज सेवी अशोक राणा ने तीनों खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया।