फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज ठंडी हवा, लुढ़का तापमान, बढ़ी सर्दी

विज्ञापन
सहारनपुर में रेलवे रोड पर अलाव का सहारा लेते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। तेज और ठंडी हवा चल रही हैं, जिससे सर्दी बढ़ गई है। बीते तीन दिन के भीतर ही न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बीते साल की तुलना में नवंबर माह के इन दिनों में तापमान कम है। आलू और टमाटर की फसलों के लिए यह तामान नुकसानदायक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 और 2020 में 15 नवंबर से 21 नवंबर तक तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी है। इसका कारण पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी को बताया जा रहा है, जिस कारण हवा भी ज्यादा ठंडी हो गई है। शुक्रवार रात से ही सहारनपुर शहर और देहात क्षेत्र में मौसम का मिजाज तेजी से बदला। हवा की रफ्तार 12.5 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जो काफी परेशान करने वाली है।
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक बीते साल के मुकाबले इस बार नवंबर माह के बीते सप्ताह में तापमान कम रहा है। आगे भी तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डाक्टर आईके कुशवाहा का कहना है कि इन दिनों तापमान में गिरावट आलू और टमाटर की फसल के लिए नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि इससे फसल बढ़वार प्रभावित होगी। हालांकि गेहूं और अन्य फसलों पर इसका कोई खास असर नहीं होगा।
- बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का रखें ख्याल
- बदलते मौसम में खांसी, जुकाम और निमोनिया की शिकायत बढ़ती है। जिस तरह से ठंडी हवा चल रही है, उसमें बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी के मुताबिक इस मौसम में गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, बच्चों को गर्म कपड़े जरूर पहनाएं।
विज्ञापन

- नवंबर के सात दिन में तापमान की तुलना
- वर्ष 2020 (डिग्री सेल्सियस)
- तारीख ---- न्यूनतम ----- अधिकतम
21 नवंबर ----- 7.5 --------- 23.0
20 नवंबर ----- 8.5 --------- 23.0
19 नवंबर ---- 10.5 -------- 22.8
18 नवंबर ---- 10.0 -------- 25.5
17 नवंबर ---- 11.5 -------- 25.7
16 नवंबर ---- 13.2 -------- 22.5
15 नवंबर ---- 11.2 -------- 28.5
- वर्ष 2019 (डिग्री सेल्सियस)
- तारीख ----- न्यूनतम ----- अधिकतम
21 नवंबर ---- 12.5 ---------- 26.5
20 नवंबर ---- 12.0 ---------- 26.0
19 नवंबर ---- 11.0 ---------- 26.5
18 नवंबर ---- 10.0 --------- 25.5
17 नवंबर ---- 12.8 --------- 28.0
16 नवंबर ---- 13.5 --------- 28.0
15 नवंबर ---- 15.5 --------- 28.0

सहारनपुर में ठंड में गर्म कपड़ो का सहारा लेती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें