फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घर लौट रहे युवक को मारी गोली, घायल, 10 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव बनीखेड़ा की घटना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में होली खेलने के बाद घर लौटते समय एक युवक को गोली मार दी। घायल अवस्था में युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रामपुर मनिहारान के गांव मोहम्मदपुर बहलोलपुर (कंकरकुई) ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर बताया कि बेटा वंश पंवार चार मार्च को गांव बीतिया में होली खेलने के बाद अपने साथियों अभी व लक्ष्य के साथ वापस लौट रहा था। गांव बनीखेड़ा के पास पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वंश पंवार का गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर उसे बाइक पर बैठाकर किसी तरह दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। होश में आने पर बेटे पर गोली चलाने वालों के नाम बताए। अब पुलिस ने धनंजय सैनी, राजेश, रजत, शुभम, बसंत, मनविंदर, अमन व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें