फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीण की बाइक फिसली, सड़क पर गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। रिश्तेदारी में शादी समारोह से लौट रहे फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कंधेला निवासी मांगेराम (38) की बाइक फिसलने पर सिर सड़क में लगने से मौत हो गई। साथ में बैठा आठ साल का बेटा दीपांशु सुरक्षित है।
विज्ञापन


मांगेराम शनिवार शाम छुटमलपुर के एक बैंकट हाॅल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। शाम के वक्त वह अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहा था। छुटमलपुर में देहरादून रोड पर जैन बाग से पहले अचानक वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और दोनों बाप बेटे सड़क पर जा गिरे। मांगेराम का सिर सड़क में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मांगेराम राज मिस्त्री का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी को बहुत कम दिखाई देता है। उधर, पुलिस ने बताया कि परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें