सहारनपुर। कार बेचने के नाम महिला से 2.70 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोप है कि फर्जी आरसी थमा कर आरोपी ने रुपये हड़प लिए और गाड़ी ट्रांसफर करने से मना कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामला शहर कोतवाली का है। भूतेश्वर रोड राम विहार कॉलोनी निवासी सिमरन ने बताया कि उन्हें कार की जरूरत थी। उनके जानकारी देवेंद्र ने मुलाकात राम विहार कॉलोनी निवासी यश, उनके भाई आकाश व ससुर से कराई। यश ने अपनी इनोवा कार बेचने की बात कही। सौदा 2.70 लाख में तय हुआ और तीन अप्रैल 2023 को कार सिमरन को सौंप दी गई। पीड़िता का आरोप है कि कार एक्सीडेंटल थी, जिसे ठीक कराने में एक लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किया। जब उन्होंने कार ट्रांसफर कराने की बात कही।
यश ने कहा कि 20 मई 2025 को वह कार ट्रांसफर कर देगा। इसके बाद उसने आरसी की फोटो कॉपी देकर कार नाम होने की बात कही। 26 मई को सिमरन अपने पति धीरज और देवेंद्र के साथ पुरानी चुंगी रोड पर यश से मिले। ट्रांसफर की पुष्टि की तो वह गुस्सा हो गया। आरसी फर्जी निकले और उसने कार नाम कराने से भी मना कर दिया। पीड़िता थाने पहुंची। थाना जनकपुरी पुलिस ने यश कुमार, आकाश और यश के ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।