फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर महिला से 5.41 लाख की ठगी

Tue, 25 Feb 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर 5.41 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंद्रनगर कॉलोनी निवासी अनुराधा ने बताया कि 2021 में एचपीसीएल गैस गोदाम और गैस एजेंसी के लिए शामली में भूमि की आवश्यकता के तहत आवेदन किया था। शामली के रहने वाले कुछ लोगों ने मदद करने का झांसा दिया। आरोप है कि 2023 में महिला के बेटे सिद्धार्थ सिंह के नाम पर 17 साल 11 महीने के लिए भूमि की लीज डीड कराई, लेकिन एजेंसी का आवंटन नहीं हो सका।
28 जून 2023 को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कुड़ाना रोड म्यूनिसिपल एरिया शामली में अनुसूचित जाति के लिए पेट्रोल पंप का विज्ञापन जारी किया। इसके लिए आवेदन किया। पंप लेने के लिए रामपुर मनिहारान के रहने वाले एक व्यक्ति से मिलना हुआ। व्यक्ति ने झांसा दिया कि भूमि को नए नियमों के तहत 19 साल 11 महीने के लिए नवीनीकरण करा देंगे। इसके बाद महिला अलग-अलग तारीखों में धनराशि ट्रांसफर करती रही।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि शामली के रहने वाले तीन लोगों ने उसके साथ धोखा किया। नगर पालिका शामली का एक फर्जी पत्र दिया, जिसमें लिखा था कि संबंधित भूमि नगर पालिका क्षेत्र में आती है। इस पत्र के लिए भी उनसे 50 हजार रुपये वसूले गए। महिला का कहना है कि 17 नवंबर 2023 को इंडियन ऑयल के सरकारी अधिकारी शामली में भूमि के सर्वेक्षण के लिए आए। सर्वेक्षण के दौरान दस्तावेज अधिकारियों को सौंपते रहे, लेकिन जब नगर पालिका से सत्यापित करवाया तो यह फर्जी निकला। पुलिस ने खालिद, साजिद व शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें