फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, महिला की मौके पर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 24 Jun 2022 01:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। 

विज्ञापन


नागल थाना क्षेत्र के गांव कपासी निवासी अंगूरी देवी (55) पत्नी नाथीराम अपने पुत्र मोनू के साथ भारापुर रिश्तेदारी से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह कोटा पहुंचे तो उसका बेटा सड़क पर बने अवैध कट से मोटरसाइकिल निकालने लगा और मां सड़क पैदल ही पार करने लगी। इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज पर हाई अलर्ट, पश्चिमी यूपी के हर शहर पर एडीजी की पैनी नजर, मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। तहरीर आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें