फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टैंट गोदाम में भीषण आग, दो बाइकों समेत कई वाहन व अन्य सामान राख

Fri, 24 Apr 2026 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। कस्बे में टैंट के गोदाम में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता लपटें आसमान छूने लगी। दमकल की छह गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दो बाइकें, एक बाइक रेहड़ा, छोटा हाथी वाहन सहित अंदर रखा टैंट का सारा सामान जल गया। पूरी इमारत के लिंटर तक में दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन


कैलाशपुर गांव में सुरेशचंद्र की राजा टेंट हाउस के नाम से दुकान है। रात 12 बजे गोदाम में शाॅर्ट सर्किट होने से वहां रखे टैंट के सामान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची। एक गाड़ी से जब काम नहीं चला तो जिला मुख्यालय दूसरी गाड़ी और मंगाई गई, लेकिन आग काबू में नहीं आई। इसके बाद एक साथ चार गाड़ी दमकल की बुलाई गईं, जिन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद सुबह पांच बजे आग पर काबू पाया। इससे पहले आग के आसपास के मकानों में फैलने की आशंका के चलते उनमें रहने वाले लोगों को बाहर निकलवा लिया गया था। आग इतनी विकराल थी कि एल्युमीनियम के टब और भिगोने आदि बर्तन पिघल गए।
टेंट हाउस मालिक सुरेश ने बताया कि गोदाम के अंदर एक छोटा हाथी वाहन, दो बाइक, एक बाइक रेहड़ा सहित एक करोड़ रुपये से अधिक का टेंट का सामान रखा था, जो जलकर खराब हो गया। गोदाम की पूरी बिल्डिंग में भी दरारें आ गई है। बृहस्पतिवार सुबह राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जले सामान के नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन


दो दिन में परिवार को होना था गोदाम के ऊपर शिफ्ट

सुरेश ने बताया कि गोदाम के ऊपर बनी दूसरी मंजिल में उसके परिवार को एक दो दिन में शिफ्ट होना था। इसके लिए उसने वहां काम भी चला रखा था। फिनिशिंग का काम रह गया था, जो एक दो दिन में पूरा हो जाता। इसके बाद उसका परिवार भी रहने के लिए यहां शिफ्ट हो जाता।

बैंक्वेट हाॅल के नलकूप से से भरा पानी
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी खत्म होने के बाद गांव के बाहर बना बैंकट हाल वरदान साबित हुआ। कैलाशपुर में देहरादून रोड पर बने बैंकट हाल के नलकूप से टेंट गोदाम में आग लगने के बाद पानी से खाली हुई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगातार पानी मिलता रहा, जिससे आग पर काबू पाने में आसानी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें