फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 24 Apr 2026 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने सगे भाई सहित तीन लोगों पर करीब 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि बुटीक खोलने के नाम पर प्लॉट दिलाने का झांसा दिया था। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजियान निवासी दिलनशी ने तहरीर देकर बताया कि भाई दिलनवाज खां, भाभी इरम खां और समद ने मिलकर उसे बुटीक का कारोबार शुरू कराने के नाम पर जाल में फंसाया। आरोप है कि तीनों ने खालापार क्षेत्र में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 18 सितंबर 2025 को 16 लाख रुपये का चेक और 10 लाख रुपये नकद ले लिए। बाद में बैनामा भी करा दिया गया।
महिला का आरोप है कि इसके बाद नगर पालिका में नाम दर्ज कराने और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर छह लाख रुपये और ले लिए गए। इसके साथ ही जीएसटी लाभ दिलाने का झांसा देकर उसके और उसके पति के बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिए रकम डालकर नकद वापस ले ली गई। आरोपियों ने उसकी चेकबुक से एक ब्लैंक चेक चोरी कर लिया और उस पर फर्जी हस्ताक्षर कर 16 लाख रुपये भरकर निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बैंक से मेसेज मिलने पर मामले की जानकारी हुई। महिला का कहना है कि आरोपियों ने प्लॉट हड़पने की नीयत से पूरा षड्यंत्र रचा। पीड़िता ने थाना कुतुबशेर में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। अब पुलिस हरकत में आई और एसएसपी के आदेश पर दिलनवाज खां, इरम खां, समद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें