फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, घायल युवकों को बंधक बनाकर पीटा

Tue, 12 Jul 2022 06:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। वहीं भीड़ ने दोनों घायलों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
हादसे में मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव बाबैल बुजुर्ग में दो बाइकों की भीषण भिंड़त हो गई। हादसे में असलम (52) पुत्र इस्लाम निवासी गांव भोजेवाला की मौत हो गई, जबकि अजहर (20) पुत्र असलम व कमरू (15) पुत्र अमजद निवासी रीढ़ी मोहिद्दीनपुर थाना बेहट घायल हो गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अब मांस से भरा बोरा फेंका, दो दिन पांच घटनाओं से बड़ी साजिश की आशंका
विज्ञापन


वहीं मृतक व्यक्ति के गांव वालों ने घायलों को पकड़कर बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाली पुलिस ने घायल व्यक्ति को ग्रामीणों से छुड़ाया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने को कहा तो परिजनों ने इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन मृतक के शव को अपने गांव ले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें