फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रामपुर मनिहारन में बुजुर्ग की ईंट से पीटकर हत्या, 30 साल से कर रहा था पीर की देखरेख

Tue, 12 Jul 2022 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर केरामपुर मनिहारन में पीर की देखरेख करने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर में बड़ वाले पीर पर रहने वाले गफूर (70) पुत्र मंगत धोबी की किसी ने ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: Ayurvedic Hospital: यहां डॉक्टर को ढूंढती हैं मरीजों की निगाहें, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स करते हैं उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अरविंद पुंडीर, कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस के अनुसार गफूर पिछले 30 वर्ष से बड़ वाले पीर की देखरेख कर रहा था। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने बताया कि पीर पर रहने वाले वृद्ध की सिर में ईट मारकर हत्या की गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें