Saharanpur News : सहारनपुर में एक युवती का पुलिस जीप के पास हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया कि युवती सोशल मीडिया के लिए रील बना रही थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहारनपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती पुलिस के वाहन के पास खड़ी होकर हुक्का पीते हुए सोशल मीडिया के लिए रील बना रही है। बताया गया कि वीडियो में बराबर में ही पुलिस की गाड़ी खड़ी दिखाई दे रही है, लेकिन युवती को पुलिसकर्मी नहीं रोक रहे हैं।
विज्ञापन
यह घटना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बादशाही बाग की बताई जा रही है। वहीं, एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। इसका पता किया जा रहा है।