फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहले की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 29 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सोमपाल का फाइल फोटो फोटो स्रोत परिजन
विज्ञापन
नागल/सहारनपुर। नागल कस्बे में पत्नी की बलकटी से हत्या कर आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जो अपहरण के मामले में तीन वर्ष की सजा काटकर करीब तीन माह पहले ही जेल से आया था। उसकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी और बेटे उसे घर में नहीं रहने देते थे। इस वजह से वह रात के समय दीवार फांदकर घर में घुसा। इसके बाद दो बेटों को कमरे में बंद कर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

नागल के सर्विस रोड निवासी सोमपाल (42) पुत्र अतरू के खिलाफ चार वर्ष पूर्व रिश्तेदार की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। दुष्कर्म के मामले में सोमपाल अदालत से बरी हो गया था, जबकि अपहरण के मामले में तीन वर्ष की सजा पूरी कर सोमपाल तीन माह पूर्व जेल से छूटकर आया था। इस मामले को लेकर सोमपाल का पत्नी कौशल (40) से विवाद चल रहा था। वह कभी-कभार ही घर में आता था।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात दो बजे दीवार फांदकर सोमपाल घर में घुस गया। उसने अपने बेटे 18 वर्षीय सागर और 17 वर्षीय अनिकेत को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद कौशल की गर्दन पर बलकटी से हमला कर हत्या कर दी और घर के आंगन की छत में लगे कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बेटों के शोर मचाए जाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। पता लगते ही सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया और थाना नागल प्रभारी कुसुम भाटी ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया दंपती के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।

सोमपाल का फाइल फोटो फोटो स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें