फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीआपीएफ जवान से दुकान बेचने के नाम पर छह लाख ठगे

Sun, 24 Aug 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। सीआरपीएफ में सेवारत गांव बन्दाखेड़ी निवासी राजेश प्रताप से दुकानों की खरीद-फरोख्त के नाम पर छह लाख 15 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


पीडि़त राजेश प्रताप का कहना है कि जनवरी 2024 में वह छुट्टी पर घर आया था। तब उसकी जान-पहचान के मिंटू निवासी ग्राम जुड़ी थाना नकुड़ व राहुल राठी निवासी ग्राम तिरपढ़ी थाना नकुड़ ने सरसावा स्थित गोपाल विहार कॉलोनी की तीन दुकानें अपनी बताकर 33 लाख रुपये में बेचने की बात कही। इस पर विश्वास कर राजेश ने 10 से 16 फरवरी 2024 के बीच मिंटू और राहुल के खातों में कुल सात लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और ड्यूटी पर लौट गए।
करीब छह महीने बाद जब वह फिर से छुट्टी पर आए और दुकानों का बैनामा कराने को कहा तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। राजेश ने जब दुकानों की असलियत पता की तो पता चला कि वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज हैं। इस पर राजेश ने आरोपियों से रुपये लौटाने की मांग की। इस पर आरोपियों केवल 85 हजार रुपये लौटाकर शेष रकम बाद में देने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक रकम वापस नहीं की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें